बुरहानपुरमध्य प्रदेश

चार राज्यों में भाजपा की जीत पर जीत का जश्र आतिशबाजी कर बाटी मिठाई

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों में भाजपा की एतिहासिक जीत से देश भर में जश्र का माहौल है, इसी कडी में बुरहानपुर में भी भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे के नेत्रत्व में स्थानीय कमल तिराह पर भाजपा की ओर से जीत का जश्र मनाते हुए जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बाटी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे सहित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस वरिष्ठ नेता अधिवक्ता अरूण शेंडे के साथ अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश की जतना ने अब मोदी ओर योगी को स्वीकार कर लिया है भाजपा की जनकल्याणकारी और विकास की योजनाओं को देखते हुए उसे चार राज्यों में प्रचंड बहुमत दिया है। देश में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में यह कयास पहले ही से लगाया जा रहा था कि भाजपा पांचो राज्य में विधान सभा के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी यह कयास गुरूवार को आने वाले चुनाव परिणामों ने सिद्ध कर दिया कि चार राज्यों की जनता अब भी भाजपा के साथ है, उसे देश में बढती महंगाई बेरोजगारी और अन्य मामलों से कुच्छ लेना देना नही, वहीं पंजाब की जनता ने कांग्रेस को नकार आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी है, यहां नगर निगम में जीत के बाद अब विधान सभा में भी राज करने का अवसर मिला है। दिल्ली के बाद पंजाब दूसरा राज्य है जहां आप पार्टी ने अपने बलबूते पर सरकार बनाई है। इस के साथ ही आप अब अन्य राज्यों में भी अपनी पकड मजबूत करेगी। विधानसभा के इस चुनाव में उत्तरप्रदेश झारखंड में भाजपा ने नया इतिहास रचकर सत्ता संभाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button