बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पार्षदों के कार्यकाल को लगभग 4 वर्ष पूरे होने को है परंतु वार्ड में विकास कार्य शुन्य दिखाई दे रहे हैं गंदगी को लेकर आम जन परेशान है पर महापौर है कि कागज़ी घोड़े दौड़कर अपने कार्यकाल को सफलतम बनाने में लगी है लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है लोहार मंडी वार्ड पार्षद एवं सदन के उपसभापति फहीम हाशमी नगर निगम प्रशासन की लापरवाही और भेद भावपूर्ण नीति से परेशान होकर बुधवार दोपहर चंद्रकला लोहार मंडी रोड चौराहे पर ड्रेनेज के गंदे पानी और कीचड़ में धरने पर बैठ अपना विरोध नगर निगम प्रशासन के प्रति जताकर महापौर को मौके पर बुलाने की मांग की पार्षद को कीचड़ में बैठा देख वार्ड के अन्य लोग भी यहां जमा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे मौके पर पहुंची सहायक आयुक्त ने वार्ड वासियों सहित पार्षद फहीम हाशमी को समझाइश देकर धरने से उठाया तथा ड्रेनेज के गंदे पानी की निकासी के लिए कार्यवाही का आश्वासन दिया वार्ड पार्षद फहीम हाशमी ने मौके पर मीडिया को बताया कि वह लंबे समय से लोहार मंडी रोड की नालियों को साफ करने का नोटिस नगर निगम को दे चुके हैं उसके बाद भी कोई कार्यवाही महापौर के द्वारा नहीं की गई है उन्होंने महापौर पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए कहा कि यह पक्षपात नहीं तो और क्या है आठ माह बीत जाने के बाद भी काम नहीं कराया गया पार्षद फहीम हाशमी के इस धरने के बाद नगर निगम का हमला लोहार मंडी पहुंचा तथा ड्रेनेज की सफाई को लेकर कार्य शुरू किया।












