बुरहानपुरमध्य प्रदेश

अंकलेश्वर मार्ग की दुर्दशा गढ़ों में सड़क या सड़क में गड्ढे

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) अंकलेश्वर हाईवे या बिटिया रोड कहें इस मार्ग की बदहाल तस्वीर, यह है कि हल्की बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क बुरहानपुर शहर की सिंधी बस्ती से अंकलेष्वेर हाईवे तक जाने वाला मार्ग, जिसे स्थानीय लोग “बिटिया रोड” के नाम से जानते हैं, इन दिनों अपनी जर्जर हालत के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बरसात का मौसम शुरू होते ही सड़क की बदहाली एक बार फिर सामने आ गई है। हल्की बारिश हो या तेज़ इस के बाद ही सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग शहर के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं।जवर्तमान में इंदौर इच्छापुर हाईवे का रोड भी इसी ओर डायवर्ट किया गया है जिससे रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा है सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। वाहन चालक लंबे समय से इस सड़क के स्थायी निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा हर वर्ष बारिश के दौरान गड्ढों में गिट्टी और डामर डालकर केवल खानापूर्ति कर दी जाती है। कुछ ही दिनों में यह पैचवर्क उखड़ जाता है और सड़क फिर पहले जैसी बदहाल स्थिति में पहुंच जाती है। इस से सरकारी धन का भी उचित उपयोग नहीं हो पाता और लोगों की परेशानी भी जस की तस बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की बार-बार मरम्मत करने के बजाय इसका स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाना चाहिए। बावजूद इसके, नए रोड निर्माण के किसी प्रस्ताव या स्वीकृति की अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शहरवासियों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button