बुरहानपुरमध्य प्रदेश

गन्ने से भरे ट्रक ने आईशर को मारी टक्कर पांच लोगों की मौत सात अन्य घायल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर शेखापुर के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है जिसमें आईसर और ट्रक के बीच टक्कर हो गई इस घटना में 5 मजदूरों की मौके पर मौत के साथ ही अन्य सात मजदूर घायल हुए हैं जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरा मिनी ट्रक आईसर खंडवा से देड़तलाई की ओर जा रहा था तो गन्ने से भरा ट्रक देड़तलाई से खंडवा की ओर आ रहा था दोपहर 2 बजे के बीच दोनों वाहन टकरा गए और यह भीषण हादसा हो गया घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होना बताया जा रहा है इस मामले में खकनार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिनहो ने घायलों व मृतकों की पहचान की लेकिन कोई पहचान का नहीं मिला तो घायलों को उठाकर स्थानीय लोगों ने उन्हें खकनार के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है यहां सात लोग घायल हुए हैं जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है वहीं मौके पर पांच लोगों की मौत होना बताया जा रहा है खकनार पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुट गई है घायलों को खकनार के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button