बुरहानपुरमध्य प्रदेश

टिमटिमाते दीपों और झिल मिलाती रौशनी के साथ मना दिपावली पर्व

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भगवान राम के 14 वर्षो के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर दिपावली पर्व मनाया गया। इस पर्व को उमंग और उल्हास के साथ टिमटिमाते दीपों और झिल मिलाती रौशनी के बीच हर्ष के साथ गुरूवार को मनाया गया। गुरूवार को दिपावली पर्व के अवसर पर महालक्ष्मी की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ घर और व्यवसायक प्रतिष्ठानों में की गई प्रात: से ही शुभ मुहूर्त होने से लक्ष्मी जी की पूजा का दौर देर शाम तक जारी रहा। इस बीच क्या बडे क्या बच्चें और बूढों ने इस में भाग लेकर आतिश बाजी भी की इस पर्व को लेकर महिलाओं और बच्चों में खुब उत्साह देखा गया। बच्चे और महिलाऐं खुबसुरत परिधानों में सज दज कर इस पर्व को मनाते देखे गए। दिपावली पर्व पर होने वाली खरीदारी भी जोर शोर के साथ की गई। सजावट की वस्तुऐं हो या परिधान या मिठाईयां सभी पर अच्छी ग्राहकी देखी गई। इसी बीच टिपटिमाते दीपो और झिलमिलाती रौशनी में यह पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष में प्रोटोकाल की बंदिशो के तहत दिपावाली का पर्व इतने जोश व खरोश के साथ नही मनाया गया था जब कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में होने से बाजारों में भी अच्छी रौनक देखी गई और इसी बीच जोश व खरोश के साथ दिपावली का यह पर्व शांतिपूर्वक ढंग से मनाकर खूब आतिशबाजी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button