बुरहानपुरमध्य प्रदेश

बोहरा समाज के धर्मगुरू का धूमधाम से मना जन्मदिन जुलूस का शहर के मुख्य मार्गो पर हुआ स्वागत

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दाउदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरू सैयदना मुफददल सैफुउददीन साहब का 78वां एंव डॉ सैयदना मोहम्मद बुरहानउददीन साहब 52वें धर्मगुरू का 111वां जन्मदिन संयुक्त रूप से बोहरा समाज के द्वारा मनाया गया। इस सम्बंध में समाज के एंव अंजुमन ए जकवी के एडवाईजर कमेटी के मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर नजमपुरा नजमी मस्जिद से समाज जनो के द्वारा एक जुलूस शहर आमिल सैफउद्दीन भाईसहाब अमरावती वाला की सदारत में निकाला गया जो नजमपुरा दाउदपुरा से रौशन चौक, पाला बाजार, इकबाल चौक, गांधी चौक, फव्वारा चौक होकर अंडा बाजार स्थित जकवी हवैली पहुंचा। जुलूस का रास्ते में लायन्स कल्ब, रोटरी कल्ब, जायंटस गु्र्रप के साथ ही भाजपा कांग्रेस और आप पार्टी द्वारा भव्य स्वागत कर समाज जनो को सैयदना साहब के जन्मदिन की बधाई दी। जुलूस प्रात: 9 बजे नजमी मस्जिद से आरंभ हुआ जिस की अगवाई में दरगाह हकीमि स्काउट, हकीमिया स्कूल स्काउट और बैतुत्तालीम स्काउट के बैंड पर अगवानी कर रहे थे। जिस में छोटे बच्चो सहित नौजवानो बुर्जुगो ने भाग लिया। जुलूस में शामिल बच्चे घोडो पर सवार होकर तथा साथ चल रहे समाज जन मौला की मीलाद और मरसीया ख्वानी कर रहे थे जुलूस के जक्वी हवेली पहुंचने पर शहर आमिल सैफ उद्दीन भाई सहाब अमरावतीवाला ने केककाट कर सभी को मौला सैफउद्दीन साहब और डॉ सैयदना बुरहानउद्दीन साहब के जन्मदिन की बधाई दी। वहीं समाज के जुलूस में और आयोजनो में शामिल होने पर सभी बोहरा समाज जनो का कयुयम भाई सुरूरी और मुल्ला जफर खान बहादुर ने सभी का आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button