भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा करने वाली सरकार के राज में लाखों का भ्रष्टाचार जिम्मेदार मौन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के नाम पर जिला अस्पताल परिसर में करोड़ों की लागत से नए भवन का निर्माण कर उसे क्रिटिकल केयर यूनिट का नाम दिया गया लेकिन यह क्रिटिकल केयर यूनिट आरंभ होने से पहले ही भ्रष्टाचार के दलदल में फस गया मामला यह है कि इस यूनिट के आरंभ करने के लिए जो एसेसरीज खरीदी गई वह घटिया क्वालिटी की होकर इसके बिल भी अधिक राशि के देकर कोई 15 लाख का भ्रष्टाचार सामने आया है बिल्डिंग निर्माण से लेकर सामान खरीदी तक सभी ठेकेदार सरकार की कृपा पात्र नेताओं के चाहते हैं लेकिन मजे की बात यह है कि इस मामले की शिकायत कर उसे उजागर करने वाले नेता भी भाजपा के विधायक और सांसद हैं जबकि भाजपा का दावा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना है भला अब ऐसे में यह मामला सरोते में सुपारी की तरह अटक कर रह गया है इस मामले के उजागर होने को 6 मा का समय हो चुका है जांच अभी पूरी नहीं हुई है इसी चक्कर में अगली कार्रवाई अटकी हुई है इस मामले पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय सिंह रघुवंशी ने भाजपा नेताओं को आडे हाथ लेते हुए कहा है कि जो सरकार कांग्रेस को भ्रष्टाचारी कहती आई है अब उसी के राज में लाखों और करोड़ों का भारी भ्रष्टाचार हो रहा है अब वह क्यों खामोश है इस मामले की जांच कर दोषियों को सजा दिलाने में पीछे हट रही है यह पूरा मामला भाजपा के दो गुटों की राजनीति के बीच अटका नजर आ रहा है क्योंकि इस मामले में मुख्यमंत्री तक शिकायत भी भाजपा विधायक ने ही की है फिर भी जाँच अब तक पूरी नहीं।