बुरहानपुरमध्य प्रदेश

ईद उल अजहा पर्व तीन ईदगाहों सहित सभी मस्जिदों में अदा होगी विशेष नमाज

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) ईद उल अजहा, जिसे त्याग और बलिदान का पर्व कहा जाता है, इस वर्ष गुरुवार को देश दुनिया के साथ पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर शहर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन और मस्जिद समितियों द्वारा नमाज के समय पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं, ताकि सभी लोग सुव्यवस्थित तरीके से इबादत कर सकें। शहर की प्रमुख ईदगाहों में शाही ईदगाह लालबाग रोड 6:45 बजे, फारूकी ईदगाह सीलमपुरा 7 बजे और कदम ए रसूल ईदगाह खंडवा रोड 7:00 बजे के साथ-साथ शाही जामा मस्जिद, 7:15 बजे इसके साथ ही शनवारा मस्जिद, हिंदुस्तानी मस्जिद और बाहर ए अशरफी मस्जिद लोहार मंडी गेट में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करेंगे। नमाज के बाद कुर्बानी का फरीजा अदा किया जाएगा विशेष नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी जाएगी और अमन-चैन की दुआ मांगी जाएगी। ईद उल अजहा का संदेश इंसानियत, भाईचारे और बलिदान की भावना को मजबूत करना है। और समाज में प्रेम व सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। त्योहार को लेकर शहर में साफ-सफाई और सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे सभी लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में इस पर्व को मना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button