बुरहानपुरमध्य प्रदेश

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हाल
डेंगू मलेरिया फैलने का अंदेशा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के पांचवें दिन भी इसके समाप्त होने के कोई असर दिखाई नहीं दे रहे हैं कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में गंदगी का अंबार लग चुका है जिससे मलेरिया के फैलने का खदशा बढ़ गया है बाजार सहित प्रमुख मार्ग सब्जी मंडी वह अन्य स्थानों पर कचरे के ढेर कचरा डिपो से कचरा का निपटान नहीं होना से क्षेत्र में बदबू से क्षेत्रवासी परेशान है ईद ए मिलादुन्नबी और गणेश विसर्जन आयोजन पर भी सफाई नहीं होने से प्रमुख मार्ग पर गंदगी फैली हुई है सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने जिला कलेक्टर भव्या मित्तल से मिलकर शहर की सफाई व्यवस्था और हड़ताल को लेकर चर्चा भी की गई परंतु इसके बाद भी नगर निगम प्रशासन और हडताली कर्मचारियों के बीच ऊँट किसी करवट नहीं बैठ सका है कलेक्टर ने हड़ताल समाप्त करने को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधियों को आश्वस्त भी कराया गया था परंतु इसके बाद भी सफाई कर्मचारी अपनी 18 सूत्रीय मांगों के लिए 5 दिन से हड़ताल पर है अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कर्मचारियों की मांगों को शासन तक पहुंचने में पीछे हैं जिसके चलते चुनावी समर में भी कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है यहां निगम प्रशासन की स्थिति इस कारण भी और अधिक खराब हुई है की सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आउटसोर्स कर्मचारी भी अपनी मांग लेकर बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं जिससे नगर निगम का कामकाज प्रभावित हो रहा है आयुक्त से लेकर मेयर तक हड़ताल को समाप्त करने की कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है जिसका परिणाम है कि 5 दिन के बाद भी हड़ताल समाप्त नहीं हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button