बुरहानपुरमध्य प्रदेश

नगर परिषद के चुनावी रण में मुख्यमंत्री पहुंचे भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की की अपील

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नेपानगर नगर पालिका परिषद के चुनाव में भाजपा के सभी 24 प्रत्याशियों को जिताने की अपील मतदाताओं से कर प्रदेश में चलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है वह मुख्यमंत्री जनसेवा के शिवरों में पहुंच वहां से लाभ लेने की कार्यवाही पूरी करने का संदेश मतदाताओं को दीया इस बीच मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेश स्वयं अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है उसे जनता से कोई सरोकार नहीं पिछले 15 महीनों के कांग्रेश के कार्यकाल में भाजपा की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया गया था सरकार ने वह सभी योजनाएं पुनः चालू की है स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहां की नेपा मिल अपनी पूरी क्षमता के साथ चालू हो चुकी है इसमें एक और यूनिट लगाई जाएगी ताकि स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिलसके मुख्यमंत्री ने नेपानगर के विकास तथा गरीबों को वन भूमि पर पट्टे मिलने इसमें इस संबंध में स्पष्ट किया कि इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है जल्द ही वन भूमि राजस्व भूमि के तौर पर मिल सकेगी जिस पर गरीबों को पट्टे देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान निर्माण कराए जाएंगे अपने अल्प समय के प्रवास पर नेपानगर पहुंचे मुख्यमंत्री ने नगर परिषद में भाजपा के सभी 24 प्रत्याशियों को जिताने की अपील की ज्ञात हो कि आगामी 27 सितंबर को यहां मतदान होना है इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे व अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button