बुरहानपुरमध्य प्रदेश

भाजपा की विकास यात्रा पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने खड़े किए सवाल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश भर में 5 फरवरी से वार्ड वार्ड ग्राम ग्राम विकास यात्रा निकाल रही है। इस विकास यात्रा पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी ने कई सवाल खड़े करते हुए भाजपा के जनप्रतिनिधियों से जिले में विकास का अर्थ पूछा है। इस संबंध में प्रदेश महासचिव ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि भाजपा सरकार विकास यात्रा निकाल रही है पर जिले में कहां विकास हुआ है उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि शहर की ताप्ती मिल महीनों से बंद है क्या यही विकास है जिला अस्पताल में वर्षों से डॉक्टरों की कमी है क्या यही विकास है यहां सोनोग्राफी बंद है बेहोशी का डॉक्टर नहीं होने से महीनों से अस्पताल में ऑपरेशन बंद है क्या यही विकास है ऐसे सैकड़ों सवाल प्रदेश महासचिव ने भाजपा की विकास यात्रा पर खड़े करते हुए पूछा है कि कांग्रेस की 18 माह की सरकार में कमलनाथ ने पावरलूम बुनकरों और नए उद्योग नगर को विकसित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराकर करोड़ों रुपए की स्वीकृति उसके विकास के लिए दी थी क्या भाजपा सरकार ने इस पर एक कदम भी आगे बढ़ाया अगर नहीं तो फिर यह विकास यात्रा कैसी यह विकास यात्रा नहीं विनाश यात्रा है। प्रदेश करोड़ों के कर्ज में डूब चुका है भाजपा सरकार कर्ज लेकर विकास बता रही है प्रदेश और जिले का युवा बेरोजगार है शहर की सड़कों को सीवरेज और जल आवर्धन के नाम पर खोदकर शहर को गड्ढों में तब्दील कर दिया है सीवरेज और जल आवर्धन दोनों ही योजनाओं का लाभ शहर वासियों को नहीं मिल रहा है क्या भाजपा के 20 साल के कार्यकाल का यही विकास है यह विकास नहीं विनाश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button