बुरहानपुरमध्य प्रदेश

फर्जी आपत्तियों के मामले में अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष पहुंचे बुरहानपुर कलेक्टर से की मुलाकात

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) एसआई आर में फर्जी आपत्तियों के माध्यम से अल्पसंख्यक वोटरों के नाम सूची से काटे जाने के लिए फर्जी आपत्तियां बड़ी मात्रा में सामने आने के बाद अब राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है फर्जी आपत्तियों के माध्यम से राजनीतिक साजिश के तहत कांग्रेस समर्थित और मुस्लिम अल्पसंख्यक नाम पर फर्जी तरीके से फार्म 7 के माध्यम से आपत्तियां लगाई गई है आपत्तियों के ऐसे मामले सामने आए हैं जो एक ही व्यक्ति ने सैकड़ो नाम पर फर्जी तरीके से आपत्ति दर्ज कराई है इसको लेकर राजनीतिक घमासान के चलते अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं भोपाल एमएलए आरिफ मसूद बुरहानपुर पहुंचे उनके कार्यक्रम की अगुवाई अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष डॉक्टर फरीद कई के द्वारा की गई आरिफ मसूद के बुरहानपुर पहुंचने पर जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया वहीं उन्होंने फर्जी आपत्तियों को लेकर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन देकर चेताया है कि वह राजनीतिक दबाव में नहीं आए और फर्जी तरीके से आप पत्तियों को तुरंत खारिज करें यहां आरिफ मसूद ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी षडयंत्र पूर्वक सत्ता कर रही है और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश रच रही है लेकिन उसका यह सपना पूरा नहीं होगा हम रोड से लेकर कोर्ट तक इसका विरोध करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button