शिकस्त मकान तोड़ने के अपने ही आदेश को अमल करने के लिए नगर निगम नाकाम

0
95

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर की जर्जर अवस्था के मकानों को तोड़ने की जिम्मेदारी नगर निगम की है जिसके लिए नगर निगम के कार्य पालन यंत्री आवश्यक दिशा निर्देश तो जारी करते हैं लेकिन महीनो बीत जाने के बाद भी उस पर अमल नहीं कर पाते हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें सिंधीपुरा वार्ड क्रमांक 20 के शैलेश राम अवतार चौरसिया के जर्जर मकान को अगस्त 2025 में तोड़ने का नोटिस नगर निगम के कार्यपालन यंत्री के द्वारा दिया गया था लेकिन 6 मा का समय बीत जाने के बाद भी नगर निगम इस जर्जर मकान को नहीं तोड सका है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है बताया जाता है कि उक्त मकान काफी जर्जर होकर उसके कभी भी गिर जाने का अंदेशा है इसी को लेकर क्षेत्र के जागरूक नागरिक श्री तार वाला ने इसकी शिकायत नगर निगम आयुक्त को की गई अनेक बार शिकायतों के बाद उक्त मकान को तोड़ने के लिए नगर निगम के कार्यपालन यंत्री द्वारा भवन स्वामी को नोटिस तो जारी किए गए लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी भवन स्वामी शैलेश राम अवतार चौरसिया के द्वारा जर्जर मकान को नहीं तोड़ा गया ऐसे में नगर निगम ने भी इस जर्जर अवस्था के मकान को तोड़ने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की है जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है क्षेत्र के जागरूक नागरिक श्री तारवाला ने पुनः नगर निगम से एक बार अनुरोध किया है कि वह वर्षा ऋतु से पूर्व इस जर्जर मकान को तोड़ने की कार्यवाही करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here