बुरहानपुरमध्य प्रदेश

मौला हकीमुद्दीन साहब के उर्स की रहनुमाई करने बुरहानपुर पहुंचे धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) बोहरा समाज की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शख्सियत, बोहरा समाज के धर्मगुरु हिस होलीनेस डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का लॉकडाउन के बाद पहला बुरहानपुर दौरा हो रहा है। समाज के मीडिया प्रभारी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को 4 दिन बुरहानपुर शहर में रहेंगे और बोहरा समाज की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दरगाह ए हकीमी में संपन्न होने वाले उर्स में शरीक होकर सरपरस्ती और रहनुमाई फरमाएंगे। मीडिया प्रभारी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि बोहरा समाज के धर्मगुरु इन दिनों मध्यप्रदेश के कुक्षी बड़वानी खरगोन आदि के दौरे पर हैं। इस कड़ी में बुरहानपुर से दाऊदी बोहरा समाज के गणमान्य जन सहित बुरहानपुर आमिल शेख सैफुद्दीन अमरावती वाला की सदारत में बोहरा जमात, अंजुमन ए ज़कवी जमात कमेटी के 15 मेम्बर्स ने 9 मई को बड़वानी का दौरा करके बोहरा समाज के धर्मगुरु की खिदमत ए आलिया में बुरहानपुर आने का निमंत्रण सादर प्रस्तुत किया था, जिसे उनके द्वारा सहर्ष स्वीकार कर बुरहानपुर आगमन की स्वीकृति प्रदान की गई है। मीडिया प्रभारी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि बुरहानपुर शहर के सभी समाज जन जो मौला के दीदार का अरमान रखते हैं दीदार कर सकेंगे। बुरहानपुर के लिए खुशी की बात है।की धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब 4 दिनों तक बुरहानपुर की दरगाह ए हकीमी में रहकर वहां होने वाले मौला हकीमुद्दीन साहब के उर्स की रहनुमाई फरमाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button