बुरहानपुरमध्य प्रदेश

रिमझिम के बाद झमाझम किसानों के खिले चेहरे

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार रात्रि से शुरू हुई वर्षा शनिवार को झमाझम के साथ तेज वर्षा ने किसानों और आमजन के चेहरे पर चमक ला दी वर्षा की लंबी खिंच के बाद शुक्रवार की रात्रि में रिमझिम और तेज वर्षा का दौरा शनिवार रात्रि तक जारी रहा इस बीच 2 इंच के बीच जिले में वर्षा दर्ज की गई जिस से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे वहीं आम आदमी को भी उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में आगामी 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया था शनिवार शाम 1 घंटे की झमाझम ने शहर के अनेक क्षेत्रों की बत्ती गुल कर दी बिजली विभाग से मिली जानकारी में बताया गया कि कुछ स्थानों पर बिजली का करंट आने की शिकायत दर्ज की गई थी जिसे तत्काल सुधार किया गया। सावन मास का तीसरा सप्ताह पूरा होने को है लेकिन अब तक सावन की झड़ी देखने को नहीं मिली है, इसके साथ ही वर्षा ऋतु का आधा सीजन पूरा होने को है लेकिन अब तक वर्षा के पिछले रिकॉर्ड से जिला पिछड़ा हुआ है, जिस के चलते अभी वर्षा की बड़ी उम्मीद है जिले के नदी तालाब अभी खाली है जो वर्ष भर जिले के पानी की कमी को पूरा करते हैं परंतु अब तक इन नदी तालाबों के नहीं भरे जाने से किसानों में चिंता देखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button