शहर की सुंदरता के नाम पर बेतरतीब खड़े वाहन जप्त पर आवारा पशु विश्राम को छूट

0
229

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शहर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम चला रहा है जिस के तहत सड़क किनारे खड़े होकर व्यवसाय करने वाले हाथ ठेला दुकानदारों को हटाकर उनकी रोजी छीन रहा है, वहीं शहर के मुख्य मार्गों पर बेतरतीब खड़े दो पहिया वाहनों को जप्त करने की मुहिम चला रखा है, शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखना नगर निगम की जिम्मेदारी है परंतु उससे पहले यह भी जरूरी है कि निगम हाथ ठेला व्यवसाययों को रोजगार कमाने के लिए पहले हॉकर्स जोन बनाकर उन्हें वहां स्थान देना आवश्यक है ठीक इसी प्रकार वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग जोन का होना भी जरूरी है जहां वाहन चालक अपने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से वाहन सुरक्षित रख सके परंतु ऐसा नहीं कर केवल वाहन जप्त करने और चालान बनाने पर ध्यान दे रहा है, वही नगर निगम शहर की सुंदरता और आवागमन में बाधा डालने वाले आवारा पशुओं पर प्रतिबंध लगाने में नाकाम हुआ है, शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा पशु आसन जमाए बैठे होते हैं इन पशु पलकों को ढूंढ कर उन पर कार्यवाही करना चाहिए लेकिन नगर निगम अपनी जिम्मेदारियो से दूर भाग कर हॉकर्स जॉन पार्किंग जोन और कांजी हाउस बनाने पर ध्यान नहीं दे रहा है जो नगर निगम की जिम्मेदारी है। नगर निगम को कमल टॉकीज और बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए टीवी अस्पताल नर्सेस क्वाटर की भूमि पर मल्टी पार्किंग और हॉकर्स जॉन बनाना चाहिए जिसकी पहल राजपुरा गांधी चौक डाकवाड़ी और जयस्तंभ वार्ड के पार्षदों को मिलकर करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here