बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर वासियों को शुद्ध स्वच्छ जल पिलाने के लिए नगर निगम द्वारा 132 करोड रुपए की ताप्ती जल आवर्धन योजना को लागू कर शहर भर में पाइप लाइनों का जाल बिछाने का कार्य विगत 8 वर्षों से किया जा रहा है लेकिन बावजूद इसके यह योजना अब तक पूरी तरह आकार नहीं ले सकी है जेएमसी कंपनी के द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है शहर के विभिन्न क्षेत्र वार्डो में पाइप लाइन डालकर कुछ क्षेत्रों में जल सप्लाई शुरू किया गया है जो आमजन के लिए सर दर्द बना हुआ है नगर निगम द्वारा कुछ क्षेत्र में इस योजना को लागू किया गया है वहां के पुराने स्रोत बंद कर दिए गए हैं जिसके चलते इन क्षेत्रों में जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है इसके साथ ही जेएमसी कंपनी के द्वारा पाइप लाइनों को ठीक प्रकार से नहीं डालने से लोगों के घरों तक पानी कम प्रेशर से पहुंच रहा है अब इन शिकायतों को लेकर कंपनी एक बार फिर सड़कों की खुदाई करने के कार्य कर रही है चल आवर्धन योजना का कार्य समय पर पूरा नहीं होने से शहर और गलियों में रोड निर्माण का कार्य भी नहीं हुआ था लेकिन जहां यह कार्य किए गए वहां अब पुनः नए रोड खोदे जा रहे हैं कांग्रेस की शिकायतों को लेकर दाउदपुर सहित अन्य जगह कंपनी के द्वारा पुनः लाइनों को खोदकर नए सिरे से कार्य किया जा रहा है जो लोगों के लिए अब सर दर्द बन चुका है तत्कालीन महापौर अनिल भोसले के द्वारा इस योजना को अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया गया था लेकिन 8 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस योजना को पूरे शहर में अब तक लागू नहीं किया जा सका है!











