बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) महिला कांग्रेस द्वारा राज्यसभा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को निरस्त करने के मामले में निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग का पुतला दहन कर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। बुरहानपुर पहुंची महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और बुरहानपुर प्रभारी ने कहा कि राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निरस्त किया गया। वह लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता के साथ पारदर्शिता पर चिंता की बात है। कांग्रेस प्रत्याशी नटराजन के विरुद्ध कोई ऐसा अंतिम न्यायिक निर्णय या विधिक प्रतिबंध नहीं था, जिससे उनके निर्वाचन संबंधी अधिकारों पर रोक लगाई जाए। जिस आधार पर नामांकन निरस्त किया गया, उसकी विधिक वैधता की स्वतंत्र जांच होना चाहिए। यह प्रकरण निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। गुरुवार दोपहर नेहरू प्रतिमा के पास एकत्रित होकर जिला कांग्रेस और महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। नगर निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस की महिला प्रत्याशी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतार कर षड्यंत्र किया जाता है। जिला अध्यक्ष ग्रामीण आरती लांडे ने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है क्योंकि प्रमुख प्रत्याशी को पर्याप्त विधिक प्रक्रिया के बिना चुनाव से बाहर किया गया। राज्यपाल से अपील की गई है कि वे प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराए निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व वैधानिकता की समीक्षा करें। उक्त जानकारी कांग्रेस की मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला के द्वारा दी गई इस दौरान शांति बालेश्वर प्रभारी महिला कांग्रेस रिंकु टॉक,निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, योजनादेवडा आरती लांडे, सरिता भगत, संगीता पंडित, मीनाक्षी महाजन, कांता कासडे, मीना सरवाडे, अर्चना चितारे, गोरी शर्मा, बबीता वास्केले, अनीता पंडित, आशा पंडीत, निर्मला जावड़ेकर, कुसुम महाजनसहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।












