अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की खंडवा जिला इकाई का हुआ गठन


बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मध्यप्रदेश अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक रुबाब खान पठान की सरपरस्ती में तथा मोहम्मद अबरार प्राचार्य गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की सदारत में खान शाह वली खंडवा में संपन्न हुई जिसमें जिलाअध्यक्ष सय्यद नोमान हसन को चुना गया प्रोग्राम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशफाक अहमद खान विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अनीस प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद फ हीम तथा बुरहानपुर ब्लॉक अध्यक्ष सैयद शहजाद अली उपस्थिति थे अथितियों के स्वागत के बाद बैठक में शामिल खंडवा जि़ले की विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष सय्यद नोमान हसन को नियुक्त किया वहीं जिला संरक्षक हिमायू जफ र को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया प्रदेश अध्यक्ष और सभी पद अधिकारीयों ने जिला अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी का फू ल माला से स्वागत किया। सय्यद शहज़ाद अली ने संगठन में किये गए कार्यों को विस्तृत में बताया तथा अन्य संगठन और अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के काम करने के तरीके पर रौशनी डाली मोहम्मद अनीस ने भी मध्य प्रदेश में संगठन के गठन पर तफ सीली मालूमात फ राहम की इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशफ ़ाक़ खान ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वासिल अली तथा राष्ट्रीय महामंत्री एवं फ ाउंडर साजिद निसार के जरिए मुल्कगीर पैमाने पर मुख़्तलीफ सुबों में किये गए गठन उर्दू की फ ़लाह शिक्षकों की समस्याएं और उनके निराकरण को मज़बूती के साथ काम करने तथा स्कूलों के अपग्रेड करने जैसे मसले पर सभी के सामने अपने विचार व्यक्त किए उसके पश्चात नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने भी अपनी बात रखी तथा संगठन की एकता मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में डॉ अय्यूब खान प्रोफेसर डॉ आसिम खान मोहम्मद अख़लाक़ जावेद क़ादरी हनीफ अपाक्स के जिला अध्यक्ष शाहीद मतीन खानआरेफ ़ा मैडम नूरजहाँ मैडम वाजेदा परवीन शहबाज़ खान अरफ ीया ख़ान शकीला खान असलम खान शफी पठान शाहजहां खान रुबीना मैडम शाहेदा मैडम जि़आ आज़ाद शफी पठान तथा विभिन्न शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाऐ आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रऊफ खान ने तथा आभार रफ ीक सर ने माना।



