बुरहानपुरमध्य प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी ने मतदाताओं का माना आभार कार्यकर्ताओं को बताया देव तुल्य

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) बुरहानपुर मेरा परिवार और मेरा संसार है। मेरे जीवन का पल-पल और रक्त का कण-कण बुरहानपुर के लिए समर्पित है। आप सभी के अपार जनसमर्थन और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम से बुरहानपुर विधानसभा में भाजपा की ऐतिहासिक विजय हुई है, यह विजय आपके दृढ़ विश्वास की विजय है, आपके इस असीम स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं आपका हृदय से आभार प्रकट करती हूं। उक्त बात बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 से भाजपा प्रत्याशी एवं नवनिर्वाचित विधायक अर्चना चिटनिस ने एक वक्तव्य जारी कर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कही। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि यह जीत उनकी अपनी नहीं अपितु क्षेत्र के लाखों मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं की आशाओं और विश्वास की जीत है, श्रीमती चिटनिस ने कहा की आने वाले 5 वर्षों में क्षेत्र की जनता के आशानुरूप क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एवं प्रगति करने का अपने स्तर पर भरपूर प्रयास करूंगी। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कार्य संपन्न कराने पर समस्त जिला प्रशासन की प्रशंसा की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button