बुरहानपुरमध्य प्रदेश

कड़कडाती ठंड में भी मच्छरों की भरमार फैल रहा डेंगू मलेरिया

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) कड़ाके की ठंड में भी मच्छरों की भरमार है जिसके चलते डेंगू और मलेरिया के मरीज सामने आ रहे हैं नगर निगम की बिगड़ी सफाई व्यवस्था इसका मुख्य कारण है। नगर निगम मे सफाई व्यवस्था को लेकर नागरिकों पर अतिरिक्त रूप से कर लगाएं लेकिन जो व्यवस्था उसे शहर वासियों को देनी चाहिए वह नहीं दे पा रही है, घर-घर कचरा कलेक्शन के नाम पर टैक्स की वसूली तो नगर निगम कर रहा है पर नियमित रूप से कर्मचारी गलियों तक कचरा कलेक्शन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं जिसके चलते नागरिक कूड़ा कचरा रोड पर फेकने को मजबूर है, वही गलियों दलेल और नाली सफाई का कार्य भी ठप है कर्मचारी मुख्य सड़क तक तो दलेल करते देखे जा सकते हैं परंतु सकड़ी गलियों में सफाई नहीं होने से यहां कड़कडाती ठंड में भी मच्छरों की भरमार है। शहर का राजपुरा वार्ड डेंगू प्रभावित वार्ड है जिसके चलते यहां सफाई का विशेष ध्यान नहीं होने से पार्षद अहफाज मुज्जुमीर विशेष रुचि लेकर विशेष सफाई अभियान चला कर व्यवस्था बनाने में लगे हैं, शहर के अन्य वार्ड भी मलेरिया और डायरिया से प्रभावित है लेकिन यहां की बिगड़ी सफाई व्यवस्था यहां फिर वार्ड में बीमारियां फैलाने का कार्य कर रही है जिस पर नगर निगम के सफाई सेक्टर अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button