बुरहानपुरमध्य प्रदेश

भीषण अग्निकांठ में लाखों का नुकसान फायर ब्रिगेड की लेट लतीफी से लोगों में आक्रोश

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर के मध्य लोहार मंडी गेट के निकट रस्सी गोदाम में भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई घटना प्रातः 6 बजे के लगभग की है जब हाजी कदीर के रस्सी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई और ऊपरी मंजिल पर एक परिवार सोता रहा आग की लपटे देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर परिवार को जगा कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकला इसी बीच एक व्यक्ति की जान भी बाल बाल बच गई आग किन कारण से लगी इसका खुलासा दिन भर में भी नहीं हो सका है लेकिन मौके पर फायर फाइटर के देरी से पहुंचने पर लोगों में रोष देखा गया तंग और सकरी गली होने से आग पर काबू पाने में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ा आग की भव्यता को देखते हुए प्रशासन ने शाहपुर नेपानगर की दमकलों को भी इस काम में लगाया गया मौके पर मौजूद एसपी आशुतोष बागरी, ए एसपी श्री कनेश सी एस पी पाटिल सहित गणपति थाना के बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को दूर हटाने के साथ ही आस-पड़ोस के मकान से 10 परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से मकान खाली कराए गए तथा परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया शहर में इस प्रकार के अनेक गोदाम घनी बस्तियों में बने हैं जिनके पास फायर सर्टिफिकेट का लाइसेंस भी नहीं है और वह संचालित हो रहे हैं उन्हें में से यह एक रस्सी की गोडाउन था जहां नीचे नायलॉन की रस्सी व अन्य सामान बड़ी मात्रा में रखा हुआ था तथा ऊपरी मंजिल पर एक परिवार निवास कर रहा था जिसे जान जोखिम में डालकर निकल गया मौके पर मौजूद निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि शहर के अन्य स्थानों में बने इस प्रकार के गोदाम की जांच की जाएगी तथा आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button