बुरहानपुरमध्य प्रदेश

मिलादउननबी और गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने तैयार किए एसपीओ

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आगामी दिनों में ईद मिलादुन्नबी और गणेश विसर्जन चल समारोह आयोजित होना है इसको लेकर शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे इस के लिए जिले के पांचो थाना क्षेत्र की नगर सुरक्षा समितियां से 30 30 वॉलिंटियर का सिलेक्शन कर उन्हें एसपी बागड़ी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाकर एसपीओ का दर्जा भी दिया गया है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी और 6 एवं 7 सितंबर को गणेश विसर्जन का चल समारोह आयोजित होना है इसके लिए जिले की पांचो थानों से संबंधित नगर सुरक्षा समितिओं के सदस्यों में से 30 30 वॉलिंटियर का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है इसके साथ ही उन्हें एसपीओ का दर्जा भी दिया गया है जो थाना प्रभारी के साथ उनके मार्गदर्शन में पुलिस ड्यूटी करेंगे यह व्यवस्था शहर में आयोजित होने वाले चल समारोह में सुरक्षा की दृष्टि से की गई है इसके साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक श्री पाटिल ने भी बताया कि गणेश मंडलों के पंडालों पर क्यू आर कोड उपलब्ध कराए गए हैं यदि किसी मंडल को किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव हेतु इसे स्कैन कर अपनी शिकायत और सुझाव पुलिस तक पहुंचा सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button