बुरहानपुरमध्य प्रदेश

रसूख दारों को छोड़ गरीबों पर फिर चला नगर निगम का हथौड़ा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने के नाम पर यातायात व्यवस्था सुचारू बताने के लिए फिर एक बार नगर निगम में अतिक्रमण हटाओ मोहन की शुरुआत की है जिसका सीधा असर गरीब हाथ ठेला और छोटे व्यवसाययों पर पड़ा है नगर निगम अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल गरीब और असहाय लोगों को ही परेशान करता चला आया है जबकि शहर में रसूखदारों के ऐसे पक्के अतिक्रमण है जो यातायात को प्रभावित कर बाधा बन रहे हैं लेकिन नगर निगम यहां अपना हथोड़ा चलने से पीछे हट रहा है इसको लेकर गरीब और छोटे व्यवसाययों में रोष देखा गया है नगर निगम यातायात विभाग को साथ लेकर शहर के मुख्य मार्ग और बाजार से हाथ ठेला और छोटे व्यवसाययों को हटाने की कार्रवाई तो करता रहा है लेकिन वह अपनी नैतिक जिम्मेदारियां से पीछे हट रहा है शहर के छोटे और हाथ ठेला वसाईयों को अपना रोजगार कमाने के लिए हॉकर्स ज़ोन की व्यवस्था करना नगर निगम की जिम्मेदारी है लेकिन नगर निगम अपनी नैतिक जिम्मेदारी को भूल इन गरीब और छोटे व्यवसाईयों को परेशान करने में लगा हुआ है शहर के हाथ ठेला और फेरी वाले छोटे व्यवसाययों के लिए होकर सन की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन नगर निगम पर शासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते हाथ ठेला व्यवसाय मुख्य मार्ग पर खड़े होकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं जिससे आवा गमन भी प्रभावित होता है लेकिन इनको सुव्यवस्थित तरीके से बाजार उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम को हॉकर्स जोन बनाकर दिया जाना आवश्यक है लेकिन इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button