बुरहानपुरमध्य प्रदेश

सांप्रदायिक सौहार्द पर आसामाजिक तत्वों की चोट ग्राम में फैला तनाव

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) लालबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरोदा जो अब सांप्रदायिक तनाव के लिए जाना जाने लगा है। रविवार की शाम फिर यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय वर्ग विशेष के क्षेत्र में सुंदरकांड पढ़ने के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए जिस में तीन से अधिक लोग घायल हो गए ग्राम बिरोदा की यह पहली घटना नहीं जब यहां गणपति और नवदुर्गा तथा अन्य अवसरों पर यहां विवाद की स्थिति बनती है पर ऐसे असामाजिक तत्व जो ग्राम की शांति व्यवस्था को भंग करते हैं उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती यही प्रश्न विधायक अर्चना चिटनीस ने भी प्रशासन से किया है। रविवार रात की घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया तथा ग्राम में भारी पुलिस बल तैनात कर घटना की छानबीन की जा रही है दोनों पक्ष एक दूसरे पर अर्नगल आरोप लग रहे हैं जबकि पुलिस ने कोई 7 लोगों पर कार्यवाही होना बताया जा रहा है, ग्राम में भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है वहीं वर्ग विशेष की ओर से भी आरोप लगाए जाकर कार्यवाही की मांग की जा रही है। ग्राम में हुई पूर्व की घटनाओं के बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जिस के चलते घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने जप्त कर लिया है। दरअसल गणपति विसर्जन हो या नवदुर्गा का समय यहां पिछले दो वर्षों से निरंतर विवाद होते आ रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन समय रहते यहां विशेष व्यवस्था नहीं कर पाता जिसके चलते यहां विवाद की स्थिति बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button