बुरहानपुरमध्य प्रदेश

अनोखा विरोध आयुक्त की शव यात्रा निकाल पुतले का किया दहन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम में नगर सरकार होने के बाद भी बेलगाम है पूरा प्रशासन जन समस्याएं ऐसी की अंतिम संस्कार के लिए भी उचित और सर्व सुविधा युक्त स्थान नहीं इसी समस्या को लेकर मजदूर नेता ठाकुर प्रियांक सिंह ने अनोखा विरोध प्रकट किया हिंदू समाज के सत्यारा घाट शमशान में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के साथ ही शमशान भूमि पर रोड नहीं होने से वर्षा के चलते शव के दाह संस्कार में रुकावट पैदा होने के चलते या विरोध किया गया ठाकुर प्रियांक सिंह ने कहा कि शमशान भूमि पर टीन शेड नहीं होने से दाह संस्कार नहीं हो रहा है घंटो वर्षा रुकने का इंतजार करना पड़ रहा है नगर निगम द्वारा शमशान भूमि के शेड को तोड़ा गया था परंतु लंबा समय बीत जाने के बाद भी यहां शेड का निर्माण नहीं कराया गया इसी के चलते आयुक्त की सांकेतिक रूप से शव यात्रा निकाल उसे शमशान भूमि तक लाकर उनके पुतले का दाह संस्कार किया गया है नगर निगम में चुनी हुई नगर सरकार के बावजूद इस में शहर समस्याओं से जूझ रहा है जीतेजी तो उसे सुकून नहीं मरने के बाद भी चैन से दाह संस्कार में परेशानी नगर सरकार को चाहिए कि वह इस और ध्यान देकर शहर की समस्त शमशान भूमि पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button