बुरहानपुरमध्य प्रदेश

विधायक सांसद फोटो बाजी की नौटंकी ना करें किसानों को मुआवजा दिलाए—–रघुवंशी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) गत दिनों प्री मानसून के आंधी तूफान ओर अतिवर्षा से जिले के सेकड़ो किसानों का लाखो की फसलों का नुकसान हुआ किन्तु इनके नुकसान के लिए जिले के भाजपा नेता विधायक,सांसद,द्वारा मात्र फसलों का अवलोकन कर फोटोबाजी के अलावा कोई भी प्रयास नही किया जा रहा है उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेशमहासचिव अजयसिंह रघुवंशी ने कहा की पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक,प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर जिले के सांसद,विधायक तक भाजपा के होने के बाद भी जिले के किसानों को कोई राहत प्रदान नही की जा रही है।श्री रघुवंशी ने कहा कि हमारे प्रदेश से लगे महाराष्ट्र में किसानों को मौसम आधारित फसलों पर बीमा दिया जाता है।फिर हमारे प्रदेश में बीमा योजना क्यों लागू नही की जा रही।सांसद लोकसभा में,विधायक विधानसभा में लगातार किसानों के हित मे बात करने की बात तो करते है,किन्तु उनके सहयोग के नाम पर कोई भी कार्य नही करते,अगर वास्तव में ये लोग किसानों का हित चाहते है तो मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू करें
श्री रघुवंशी ने कहा कि मुआवजा दिलाने के नाम पर सांसद,विधायक फोटोबाजी करके नोटंकी ना करे मुआवजा तो किसानो का अधिकार है, किन्तु हमारी मांग है कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में तत्काल फसल बीमा योजना लागू कर किसानों को राहत प्रदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button