बुरहानपुरमध्य प्रदेश

अध्यक्ष का पार्षदों को लॉलीपॉप बैठक के लिए तारीख पर तारीख नेता प्रतिपक्ष मौन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) अप्रैल 2026 में 10 माह के अंतराल के बाद परिषद का बजट सम्मेलन आहूत किया गया था जो मात्र 40 मिनट में स्थगित कर 20 मई की तारीख नियत की गई लेकिन 20 मई से आज तक स्थगित सम्मेलन बुलाने के लिए परिषद अध्यक्ष अनीता यादव पार्षदों को बार-बार तारीख बताए जाने के बाद भी सम्मेलन नियम कायदों को ताप में रखकर अब तक नहीं बुलाया गया है जिस पर विपक्ष भी मौन है परिषद सम्मेलन नहीं होने से अनेक कामकाज अटके पड़े हैं आलम यह है कि वार्ड की समस्याओं को लेकर पार्षद एवं उपसभापति को अपने वार्ड की समस्या हल करने के लिए महापौर और निगम प्रशासन का ध्यान पलटने के लिए रोड पर बेह रहे नालियों के गंदे पानी में बैठकर विरोध जताया गया फिर भी नहीं जाग रही है महापौर वार्ड में विकास के पूरे कार्य ठप पड़े हैं पार्षद निगम अधिकारियों के पास चक्कर काट परेशान है आम नागरिक गंदगी से परेशान है वर्तमान समय बारिश का है ऐसे में वार्डों में घोर समस्याएं हैं आखिर आम नागरिक करे तो क्या करे पार्षद भी निगम की बैठक का रोना रो कर काम नहीं होने का बहाना कर रहे हैं पर महापौर और अध्यक्ष हैं कि चैन की बांसुरी बजा पार्षदों को बैठक की तारीफ पर तारीख का लॉलीपॉप दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button