बुरहानपुरमध्य प्रदेश

भारत जोडो यात्रा सभी धर्मो जातीयों और संस्कृति को जोडने वाली यात्रा—कमलनाथ

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भारत जोडो यात्रा के प्रदेश में प्रवेश की पूर्व संध्या पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां मीडिया को सम्बोधित करते हुए बताया कि यात्रा को लेकर प्रदेश में उत्सव है, राहुल गांधी नफरत की राजनीति को तोडने और मोहब्बत की राजनीति को जोडने की यात्रा लेकर निकले है, 384 किमि प्रदेश में यह यात्रा 15 दिनों में तय कर राजस्थान में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के स्वागत के लिए बुरहानपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज से कुच्छ वर्षो पूर्व की राजनीति और आज की राजनीति में बहुत अंतर है, भाजपा जिस प्रकार की तोडने वाली राजनीति कर रही है ऐसे समय में राहुल गांधी भारत जोडने निकले है, पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने 15 माह के कार्यकाल में जिस प्रकार विधयाकों को तोडा गया और सौदे बाजी हुई उसे वह स्वीकार नही करते हुए अपने पद को त्यागी दिया। यहां पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस को किसी इंटेलीजेंस की जरूरत नही है सब जानती है पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि राहुल गांधी बुधवार सुबह म.प्र. महाराष्ट्र की सीमा से लगे ग्राम बोदरली पहुंच कर म.प्र. की सीमा में प्रवेश करेगे जिस का हम सभी कांग्रेसी उनका स्वागत करेगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिगिवजय सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचोरी व अन्य विधायक एंव कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button