Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरहम मन की बात करेंगे नहीं बल्कि सुनेंग हिन्दुस्तान में किसी को...

हम मन की बात करेंगे नहीं बल्कि सुनेंग हिन्दुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नही है—राहुल गांधी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश हुआ। महाराष्ट्र के जलगांव जामोद के रास्ते बुधवार सुबह 6 बजे राहुल गांधी का काफिला रवाना हुआ जो सुबह 7 बजे बुरहानपुर जिले के ग्राम बोदरली पहुंचा। यहां पर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत भारतीय परंपरा के तहत तिलक लगाकर किया गया। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना पवार द्वारा स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। यात्रा शुरू होने के पहले राहुल गांधी ने यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर यात्रा शुरू की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बुरहानपुर में 76वां दिन है। जबकि मध्यप्रदेश में यात्रा का पहला दिन है। यह यात्रा महाराष्ट्र की सीमा से लगे ग्राम बोदरली से शुरू होकर सुबह 10 बजे जैनाबाद फाटा स्थित सेंट जेवियर स्कूल पहुंची 4 घंटे विश्राम के बाद यात्रा का दूसरा चरण शाम 3.30 बजे शुरू हुआ जो शहर से निकले इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे से होते हुए शाम 7 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में एक सभा में परिवरतित होकर समाप्त हुई। सुबह 5 बजे से बोदरली पहुंचे नेता भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी के काफिले के आने से पहले ही बुधवार सुबह 5 बजे से कांग्रेस के नेता सहित कार्यकर्ताओं का ग्राम बोदरली मे पहुंच गए थे। जिस में पूर्व मुख्यमंत्री एंव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश के विधायक और सांसद भी यात्रा के स्वागत के लिए पहुंचे। भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत को लेकर ग्राम बोदरली सजा हुआ नजर आया। ग्रामीणों ने केले के पत्तों से स्वागत द्वार बनाकर राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें जोश भरा। राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए प्यार भरे स्वागत के लिए धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि जब हमने यात्रा शुरू की थी तो विपक्ष ने कहा था की हिन्दुस्तान 3600 किलो मीटर लंबा है जिसे पैदल तय नहीं किया जा सकता लेकिन हम इस तिरंगे को श्रीनगर में लहराएंगे, उन्होने कहा कि यात्रा के पीछे तीन लक्ष्य है सबसे पहला नफरत हिंसा और डर हिन्दुस्तान में फैलाया जा रहा है उसके खिलाफ यह यात्रा है बीजेपी का तरीका सबसे पहले डर फैलाव युवाओं के दिल में बेरोजगारों के दिल में और किसानो के दिल में किसानो को सही दाम नही देकर बेरोजगारी बढाकर डर फैलाना बीजेपी का काम है और जब यह डर फैल जाता है तब हिंसा में बदल जाता है, हिंसा कोई चीज नही होती हिंसा ही डर का एक रूप है जो व्यक्ति भाजपा के इस डर से नही डरा वा हिंसा नही करता। इस यात्रा का पहला मकसद है कि किसान मजदूर और युवा के मन से डर हटाना है हिन्दुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नही है राहुल गांधी ने अपनी यात्रा से प्रारंभ से पूर्व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंच के पास एक छोटे से बच्चे को उपर बुलाकर उससे पूछा की तुम बडे होकर क्या बनना चाहते हो तो बच्चा फटाक से बोला मैं डाक्टर बनना चाहंता हूं, राहुल गांधी ने इस बच्चे के सपने को लेकर कहा कि यह 5 वर्षीय बालक डाक्टर बनना चाहता है आज के हिन्दुस्तान में इस रूद्र का सपना पूरा नही हो सकता उन्होने कहा कि में 70 दिनों से चल रहा है हर प्रदेश में मुझे रूद्र जैसे बच्चे और युवा मिले है पांच दस वर्ष के बच्चो और 20 वर्ष के युवाओं से मिलता हूं कोई डाक्टर तो कोई इंजीनियर बनना चाहता है। इस बीच राहुल गांधी ने भाजपा के तीन बडे उद्योगपतियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह जो सपना देखते है वह पूरा होता है पूरा उद्योग आज इन उद्योगपतियों की कब्जे में है, हमें ऐसा भारत नही चाहिए जो गरीबो को न्याय नही दिला सके। राहुल गांधी अपनी भारत जोडो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में 370 किलोमीटर चलेंगे, यह यात्रा हिन्दुस्तान में फैलाए जा रही नफरत हिंसा और डर के खिलाफ है हम डरने वाले नहीं हैं हम मन की बात करेंगे नहीं बल्कि सुनेंगे राहुल गांधी ने आगे कहा कि यात्रा ने मध्य प्रदेश में पहला कदम रख लिया है अब सभी से बात होगी लोगों से गले लगेंगे समस्याएं समझेंगे उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्री रोजाना 7.8 घंटे का सफर कर 18 से 22 किमि रोज पैदल चलते है म.प्र. के पहले दिन की यात्रा में आज हम 22 किमि पैदल चले है। हम अपने मन की बात नहीं करते बल्कि किसानों की मन की बात सुनते हैं युवाओं मजदूरों महिलाओं के मन में क्या चल रहा है यह सुनते हैं। इस बीच उन्होने आज अपने पहले दिन की यात्रा समाप्ती पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आम सभा को सम्बोधित करते हुए देश में बढती महंगाई और यूपीए के कार्यकाल के तुलना करते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है पेट्रोल डीजल और खाद्य पर्दाथो की किमते आममान छू रही है, बुधवार को राहुल गांधी की यात्रा के बुरहानपुर प्रवेश का समापन ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आम सभा से हुआ जिस में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दिगिवजय सिंह, अरूण यादव सहित सैकडो विधायक एंव वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे यात्रा का रात्रि विश्राम ग्राम झिरी में होने के पश्चात गुरूवार प्रात: 6 बजे यह यात्रा अगले पढाव के लिए रवाना होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments