बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर बुरहानपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दशहरे के अवसर पर कांग्रेसजनों ने डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर चुनाव आयुक्त द्वारा मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने के साथ वोट काटे गए एवं वोट चोरी की जा रही है। इसलिए देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कि जा रही है। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं होता और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि यह आंदोलन की शुरुआत है। आने वाले समय में जिला स्तर पर बड़े आंदोलन किए जाएंगे और दिल्ली में भी कांग्रेस द्वारा व्यापक आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष ह्जारी रहेगा। मतदाता सूची की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी हर स्तर पर आवाज उठाएगी। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष रिंकु टाक, नगर निगम परिषद की अध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव, फ़हीम हासमी, वाज़िद इक़बाल, तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला अब्दुल्ला आंसरी, हफ़ीज़ मंसुरी, पार्षद अह्फाज गुज्जू मीर इनाम आंसरी, शाहिद बंदा, जावेद खान आसिफ खान कैलाश यावतकर शेख रुस्तम, सहित बड़ी संख्या कांग्रेस के सक्रिय साथी उपस्थित रहे।


