बुरहानपुरमध्य प्रदेश

प्रियंका ने बुरहानपुर से यात्रा में जुड कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भारत जोडो यात्रा की बुरहानपुर में 77वें दिन का विश्राम हुआ 24 नवंबर को प्रात: 6 बजे यात्रा ग्राम झिरी से आरंभ हुई जिस में उ.प्र. कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने भी इस यात्रा में शामिल होकर युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा प्रियंका इंदौर तक अपने भाई राहुल गांधी का साथ इस यात्रा में देंगी। भारत जोडो यात्रा में जुडने के लिए 23 नवंबर की रात्री वह अपने परिवार के साथ ग्राम झिरी पहुंची यहां उन्होने रात्री विश्राम किया तथा सुबह 6 बजे राहुल गांधी के साथ यात्रा में जुडकर कदमताल करती नजर आई जिस में उनके पति वाड्रा ने भी कदम मिलाए जिस से युवा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। भारत जोडो यात्रा 23 नवंबर की सुबह म.प्र. महाराष्ट्र के सटे ग्राम बोदरली में प्रवेश किया जहां यात्रा का एतिहासिक स्वागत हुआ, दिन भर यात्रा 22 किमि पैदल चलकर निंबोला के झिरी ग्राम पहुंची ओर रात्री विश्राम किया। 23 नवंबर बुधवार को राहुल गांधी की यात्रा का 22 किमि के पूरे मार्ग पर जोरदार स्वागत हुआ तथा शाम 7 बजे ट्रान्सपोर्ट नगर में आम सभा को राहुल गांधी ने सम्बोधित किया। इस यात्रा में प्रियंका वाड्रा के जुडने से यात्रा में जोश भरा है। कांग्रेस के द्वारा राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को म.प्र. में प्रवेश होने पर जोरदार स्वागत के साथ क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग मिला है, सप्ताह भर से ग्राम से लेकर शहर तक जोरदार तैयारीयां की गई यात्रा के यहां पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने यात्रीयों पर फूल बरसा कर अपना स्नेह और प्यार दिखाकर नफरत की राजनीति को मुंह तोड जवाब दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button