Thursday, October 15, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकेंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अल्पसंख्यक नेता का आंदोलन लाया रंग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अल्पसंख्यक नेता का आंदोलन लाया रंग

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी क्रम में बुरहानपुर में अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता डॉ. फरीद काज़ी के नेतृत्व में गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोधदर्ज कराया गया धरने में बड़ी संख्या में छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरने के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लंबे समय से जारी है और हाल के घटनाक्रमों को लेकर देशभर के छात्रों मेंआक्रोश व्याप्त है।वक्ताओं ने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों की आवाज सुनी जानी चाहिए। धरने के दौरान केंद्र सरकार से मांग की गई कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुर्नवृत्ति ना हो अंत में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए परीक्षा व्यवस्था में सुधार, दोषियों को शीघ्र दंड तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की देशभर में छात्रों के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments