Wednesday, October 14, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरपुष्प वर्षा कर किया माता के भक्तों का स्वागत

पुष्प वर्षा कर किया माता के भक्तों का स्वागत

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नवरात्रि पर्व के अवसर परमंगलवार को इंदिरा कॉलोनी से ठाकुर देवेश्वर सिंह और समिति अध्यक्ष नितिन चौकसे के नेतृत्व में चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा आशा देवी मंदिर, असीरगढ़ पहुंची। यात्रा के गणपति थाना क्षेत्र पहुंचने पर दाऊदी बोहरा समाज ने माता के भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दाऊदी बोहरा समाज के पीआरओ कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि बुरहानपुर गंगा-जमुनी संस्कृति का शहर है। दाऊदी बोहरा समाज सभी धर्मों का सम्मान करता है और इसी भावना के साथ चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। वहीं, समाज के शेख जफर हुसैन खान बहादुर ने कहा कि समाज सभी धर्मों और समुदायों का आदर करता है। इसी परंपरा के तहत चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। दाऊदी बोहरा समाज के शेख मंसूर भाई सेवक ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होना हमारी परंपरा है। चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर समाज ने आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ,शेख कयूम भाई सुरूरी ,शेख जफर हुसैन खान बहादुर ,शेख मंसूर भाई सेवक अशफाक भाई ताहिर इलेक्ट्रिक वाला आदि समाज के लोगों द्वारा चुनरी यात्रा का भाव स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments