बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नवरात्रि पर्व के चलते मांइच्छादेवी इच्छापुर और आयशा देवी असीरगढ़ के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा चुनरी यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते दाऊदी बोहरा समाज के द्वारा यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है जो इस शहर की गंगा जमुनी संस्कृति का हिस्सा है भाजपा नेता गजेंद्र पाटील के नेतृत्व में मां इच्छादेवी के प्राचीन मंदिर के लिए निकाली जा रही चुनरी यात्रा में दरगाह ए हकिमी के तत्वावधान में दाऊदी बोहरा समाज ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। समाजजनों ने यात्रा में शामिल माता के भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दरगाह हकीमी मैनेजमेंट की तरफ से करीब 2500 पानी की बोतलें वितरित की गई हैं। मां इच्छादेवी की चुनरी यात्रा पिछले 12 वर्षों से निकाली जा रही है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। दाऊदी बोहरा समाज द्वारा यात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत कर आपसी प्रेम, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया है दाऊदी बोहरा समाज के पीआरओ कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि दाऊदी बोहरा समाज सभी धर्मों का सम्मान करता है। किसी भी धर्म का धार्मिक या सामाजिक आयोजन हो, समाज सदैव आगे आकर स्वागत और अभिनंदन करने का प्रयास करता है। इस पहल के माध्यम से समाज ने बुरहानपुर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सद्भाव की परंपरा को आगे बढ़ाया है इस अवसर पर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, शेख कय्यूम भाई सुरोरी ,शेख मोइज हुसैन फिदवी पेट्रोल वाला, शेख जफर हुसैन खान बहादुर शेख मंसूर सेवक मुल्लामोहम्मदी सरपंच, बुरहानुद्दीन भाई दरगाह स्टॉप मोहम्मद भाई नूर पार्टी , संतोष योगदन, धर्मेंद्र मोदी, अशोक लॉर्ड , हम्मार भाई केमिकल सैफुद्दीन भाई सैफी तहा पुनावाला, हुसैन अमला वाला, हुसैन मलकापुर वाला तहा सैफी, मुद्रेका , हुसैन अली फाखरी आदि उपस्थित रहे।


