बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर प्राइम के सौजन्य से सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती नगर में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अशोक अग्रवाल जी को इस प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट पार्टनर एवं अतिथि के रूप मेंआमंत्रित किया गया कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म, माहवारी स्वच्छता, संक्रमण से बचाव तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी दी गई। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को स्वच्छता बनाए रखने और आत्मविश्वास के साथ शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। रोटरी क्लब प्राइम के अध्यक्ष श्री गेंदालाल प्रजापति ने कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता हर बालिका का अधिकार है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सामाजिक उत्थान एवं जन-कल्याण कार्यों को जारी रखेगा। इस अवसर पर प्रोजेक्ट पार्टनर अशोक अग्रवाल का मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया!.साथ ही विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुलकर्णी एवं शाह मैडम का भी माला से स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन दीपक सलूजा ने किया रोटरी क्लब प्राइम के सदस्य मनोज शाह , मीनाक्षी महाजन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे ।छात्राओं ने इस उपयोगी पहल के लिए रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर प्राइम का आभार व्यक्त किया।


