बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नवदुर्गा उत्सव एवं बालाजी रथ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा नवदुर्गा उत्सव एवं बालाजी रथ यात्रा में शामिल होने वाले अखाड़ा संचालकों की बैठक लेकर उनसे गुफ्तगू की गई बैठक में अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंध की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने संचालकों से कहा कि नवदुर्गा एवं बालाजी उत्सव धार्मिक आस्था एवं परंपरा से जुड़ा आयोजन है। सभी अखाड़ा संचालक आपसी समन्वय एवं अनुशासन के साथ आयोजन में सहभागी बनें बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे,नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह रक्षित निरीक्षक नितेश राठौर, थाना प्रभारी कोतवाली थाना प्रभारी शिकारपुरा थाना प्रभारी गणपति नाका ,थाना प्रभारी लालबाग श्री अमित सिंह जादौन एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।बैठक में अखाड़ा संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए जिसमें कहा गया कि अखाड़ा प्रदर्शन निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित स्थान पर ही किया जाए।अखाड़ाखेलते समय आसपास लोगों कीसुरक्षित आवाजाही के लिए पर्याप्त स्थान रखा जाए, जिससे महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी न हो। प्रदर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए अखाड़ा संचालक अपने स्वयंसेवकों की पर्याप्त संख्या में तैनाती करें अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार के खतरनाक करतब अथवा ऐसा प्रदर्शन न किया जाए जिससे स्वयं या अन्य व्यक्तियों को चोट लगने की संभावना हो।बच्चों एवं कम उम्र के प्रति भागियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्हें जोखिमपूर्ण गति विधियों से दूर रखा जाए।चल समारोह के दौरान पुलिस एवं यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन किया जाए निर्धारित रूट पर अनावश्यक रूप से रुककर भीड़ एकत्रित न की जाए, जिससे चल समारोह की गति प्रभावित न हो। अखाड़े में शामिल सभीप्रतिभागी आपसी अनुशासन एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं तत्काल पुलिस को सूचना दें। विसर्जन घाट एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाए तथा बच्चों को नदी जला शय के समीप न जाने दिया जाए। किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति अथवा परिस्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने अखाड़ा संचालकों से अपील की कि वे पुलिस एवं प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें तथा अपने-अपने अखाड़ों के सदस्यों एवं स्वयं सेवकों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देशों से अवगत कराएं।


