Thursday, October 8, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरदस फीट गहराई में ड्रेने जपाइप 2.0 की खुदाई

दस फीट गहराई में ड्रेने जपाइप 2.0 की खुदाई

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जमात खाना रोड पर तेजी से बिछ रही पाइप लाइन रोशन चौक से बुधवार चौराहे तक चल रहा काम, शहर के गंदे पानी को फिल्टर प्लांट तक पहुंचाने की कवायद सीवरेज और खुली नालियों से मिलेगी राहत, लेकिन सड़क खुदाई के बाद मरम्मत पर भी रहेगी नजर बुरहानपुर। शहर की सीवरेज लाइनों और खुली नालियों के गंदे पानी को व्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम में लाने के लिए ड्रेनेज 2.0 योजना के तहत काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में रोशन चौक से बुधवार चौराहे की ओर जाने वाले जमात खाना रोड पर बड़े स्तर पर खुदाई कर पाइपलाइन बिछाने का काम जारी है। सड़क के नीचे करीब 10 फीट की गहराई तक खुदाई कर बड़े आकार के पाइप डाले जा रहे हैं। योजना के तहत इन पाइपलाइनों के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों से निकलने वाले गंदे पानी को एक व्यवस्थित नेटवर्क से जोड़कर फिल्टर प्लांट तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे खुले में बहने वाले गंदे पानी और पुरानी सीवरेज व्यवस्था पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।हालांकि काम की गहराई और सड़क की खुदाई ने स्थानीय स्तर पर आवाजाही की चुनौती भी बढ़ा दी है। इतनी गहराई में खुदाई के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही अहम हो जाती है। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को किस गुणवत्ता के साथ दोबारा बनाया जाएगा। शहरवासियों का कहना है कि वर्षों से सीवरेज और नालियों की समस्या झेल रहे लोगों को ड्रेनेज 2.0 से स्थायी राहत मिलनी चाहिए, केवल खुदाई और पाइप डालने तक योजना सीमित नहीं रहनी चाहिए। करोड़ों की लागत से हो रहे काम में गुणवत्ता, समयसीमा और सड़क पुनर्निर्माण की निगरानी भी उतनी ही सख्ती से जरूरी है। वरना शहर को नई ड्रेनेज लाइन तो मिल जाएगी, लेकिन टूटी सड़कें और अधूरे मरम्मत कार्य लोगों के लिए नई परेशानी बन जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments