Sunday, November 29, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनागपुर-महाराष्ट्र से फिर जुड़ेगा निमाड़!

नागपुर-महाराष्ट्र से फिर जुड़ेगा निमाड़!

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नेपानगर खंडवा के यात्रियों को मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयासों से भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस को मंजूरी मिल चुकी है बुरहानपुर नेपानगर खंडवा के यात्रियों को मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयासों से भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस को मंजूरी मिलने के बाद यह ट्रेन अब जल्द शुरू होगी बुरहानपुर नेपानगर-खंडवा के यात्रियों की नागपुर महाराष्ट्र से सीधी रेल कनेक्टिविटी फिर शुरू होगी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास रंग लाए भुसावल नागपुर एक्सप्रेस लोकसभा में आवाज उठाई, रेल मंत्री से मुलाकात और लगातार पत्राचार के बाद मिली स्वीकृति नेपानगर में कोरोना काल से बंद ट्रेनों के स्टॉपेज पुनः शुरू हों, इसके लिए भी सांसद हैं प्रयासरत बुरहानपुर, नेपानगर और खंडवा के यात्रियों को नागपुर एवं महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से सीधी रेल कनेक्टिविटी फिर मिलने जा रही है। कोरोना काल के दौरान बंद हुई नागपुर भुसावल दादाजी धाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन की लंबे समय से चली आ रही मांग पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के निरंतर प्रयास से महत्वपूर्ण निर्णय हुआ है। केंद्रीय रेल मंत्रालय ने भुसावल से नागपुर के बीच गाड़ी संख्या 11111 /11112 भुसावल नागपुर एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। यह ट्रेन बुरहानपुर, नेपानगर, खंडवा एवं तलवड़िया होकर चलेगी। इससे निमाड़ क्षेत्र के यात्रियों को नागपुर तक सीधा रेल संपर्क मिलेगा और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से खंडवा स्थित दादाजी धाम आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन भी आसान होगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीआरयूसीसी मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति भुसावल मंडल के सदस्य पंकज नाटानी ने बताया कि भुसावल नागपुर के बीच गाड़ी के संचालन को स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है।
कोरोना काल से पहले संचालित नागपुर-भुसावल दादाजी धाम एक्सप्रेस बुरहानपुर, नेपानगर, खंडवा सहित अनेक क्षेत्रों के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रेल सेवा थी। इसके बंद होने से नागपुर और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र तक सीधी रेल सुविधा प्रभावित हुई थी। इस मांग को लेकर क्षेत्रवासी लगातार आवाज उठा रहे थे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने इस विषय को लोकसभा में प्रमुखता से उठाया और रेल मंत्री के समक्ष भी यात्रियों की परेशानी रखी। उन्होंने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर इस रेल सेवा की आवश्यकता बताई तथा लगातार पत्राचार के माध्यम से मांग को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में 26 जून 2026 को उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर भुसावल- खंडवा- इटारसी-बैतूल मार्ग पर नई रेलगाड़ी चलाने का आग्रह किया था। रेल मंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा दिया था। अब भुसावल नागपुर एक्सप्रेस को मिली स्वीकृति सांसद के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments