बुरहानपुरमध्य प्रदेश

दो सप्ताह बाद फिर मेहरबान हुआ मानसून, रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) लगभग दो सप्ताह के लंबे अंतराल के बाद मानसून ने एक बार फिर दस्तक देते हुए जिले में रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू कर दिया है। पिछले एक पखवाड़े से बारिश नहीं होने के कारण मौसम में उमस और गर्मी बढ़ गई थी। दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसान भी चिंतित दिखाई दे रहे थे।पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। सोयाबीन, कपास, मक्का सहित खरीफ की अन्य फसलों को इस बारिश से नया जीवन मिला है। कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि समय पर हुई यह वर्षा फसलों के लिएलाभदायक साबित होगी और यदिआगे भी मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ जाएगी बारिश के बाद जिले का प्राकृतिक सौंदर्य भी निखर उठा है। खेतों में लहलहाती फसलें, हरे-भरे जंगल, हरियाली से पहाड़ और ग्रामीण अंचलों का मनमोहक दृश्य लोगों को आकर्षित कर रहा है। लंबे समय बाद वातावरण में ठंडक घुलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और सुबह-शाम का मौसम बेहद सुहावना हो गया है। बारिश के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी रौनक लौट आई है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से न केवल आमजन को राहत मिली है, बल्कि किसानों में भी अच्छी फसल की नई उम्मीद जगी है। अब सभी की निगाहें आने वाले दिनों में मानसून की निरंतर सक्रियता पर टिकी हैं, ताकि कृषि कार्य सुचारु रूप से चलते रहें और जिले में भरपूर उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button