नहीं थम रहा फर्जी आपत्तियों का सिलसिला राजपुरा के लोग पहुंचे थाणे शिकायत करने

0
144

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सूची उदधतन के लिए दावे आपत्तियों भी चुनाव आयोग के द्वारा मांगी गई है जिसमें फर्जी तरीके से फॉर्म नंबर 7 पर फर्जी आपत्तियां थोकबन तरीके से दर्ज कराई गई है जिससे मतदाताओं में हड़कंप मच गया है इसी को लेकर जिले भर में आपत्तियां के विरोध में शिकायतें की जा रही है इसी क्रम में राजपुरा वार्ड क्रम, 35 के पार्षद एहफाज मुजजुमीर के साथ वार्ड के गणमान्य ने फर्जी आपत्तियों के खिलाफ पुलिस थाना सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत करते हुए फर्जी आपत्ति कर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है शहर के अन्य वार्डों में भी इस प्रकार की फर्जी आपत्तियों के मामले सामने आए हैं इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से भी सख्त कार्रवाई करते हुए शासन प्रशासन को ज्ञापन दिया गया है यह सिलसिला उन प्रदेशों में सामने आया है जहां एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण हुई है इस मामले पर चुनाव आयोग के द्वारा भी संज्ञान लिया गया है राज्य चुनाव आयोग की ओर से आवश्यक निर्देश जिला कलेक्टरों को देकर कहा गया है कि इस मामले पर गंभीरता से कार्यवाही करें समय रहते फर्जी आपत्ति करताओं पर सख्त कार्रवाई किया जाना भी आवश्यक है क्योंकि आपत्ती कर्ताओं के द्वारा वर्ग विशेष के लोगों को टारगेट किया गया है यदि इस ओर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो पात्र लोगों के नाम सूची से बाहर हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here