बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर के विकास और समस्याओं के हल करने के लिए नगर सरकार है जो वार्डों में विकास कार्य और विभिन्न समस्याओं को सदन में बैठकर हल करने का अधिकार रखती है चुने हुए जनप्रतिनिधि पार्षद इन समस्याओं को सदन में महापौर और आयुक्त के समक्ष रखकर इनका निराकरण करने का अधिकार रखते हैं पर विडंबना यह है कि नगर की चुनी हुई नगर सरकार की पिछले 7 माह से कोई बैठक नहीं बुलाई गई है पक्ष विपक्ष परिषद बैठक को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं और शहर की सड़कों की खस्ता हाली निर्माण सीवरेज जल आवर्धन की स्थानीय समस्याओं को लेकर कलेक्टर में होने वाली जनसुनवाई में रखकर उन्हें हल करने की गुहार लगा रहे हैं पर किसी पार्षद की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह महापौर और आयुक्त से परिषद की बैठक पिछले सात माह से नहीं होने का पूछ सके सत्ता पक्ष तो सत्ता पक्ष पूरा विपक्ष मौन धारण किए हुए हैं शहर की जनता खराब सड़कों गंदे पानी और साफ सफाई की समस्याओं से रात दिन जूझ रही है पर किसी पार्षद के मुंह से यह नहीं निकल रहा की परिषद की बैठक क्यों नहीं पार्षद जिन समस्याओं को अपने सदन में बैठकर हल कर सकते हैं उन समस्याओं के हल के लिए कलेक्टर से गुहार लगा रहे हैं नगर सरकार की परिषद में अधिवक्ता से लेकर सी ए स्तर के वरिष्ठ पार्षद मौजूद हैं फिर भी परिषद की बैठक नियमित रूप से नहीं हो रही है इससे बड़ी विडंबना शहर वासियों के लिए क्या होगी के उनके चुने हुए पार्षद जिन्हें उन्होंने बड़ी उम्मीद के साथ जीता कर भेजा है वह राजनीति के चलते नाकारा साबित हो रहे हैं।












