बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर वासियों को शुद्ध फिल्टर जल की जल आवर्धन योजना का काला सच या है कि नागरिक दूषित जल पीने को मजबूर हैं और कंपनी के जिम्मेदार शुद्ध फिल्टर जल जल सप्लाई का दावा कर रहे हैं दरअसल कंपनी की पूरी व्यवस्था लचर हो गई है नालियों के बीच से नल कनेक्शन यह स्वयं दर्शाते हैं कि वह दूषित जल शहर वासियों को परोस रहे हैं कंपनी के द्वारा पहले दिन से ही इस बात को अनदेखा किया गया है की पाइपलाइन से जो कनेक्शन दिए जाने हैं वह नालियों के गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं नए कनेक्शन के खुला पाइप दूषित जल पाइप लाइन में सप्लाई कर रहे हैं शहर के अनेकों वार्डों में मठ मैले पानी की शिकायतें आम बात है गंदे और मठ मैले पानी की शिकायत जनसुनवाई में भी की गई लेकिन कंपनी की नजर में शिकायतों का कोई अर्थ नहीं वह अब भी स्वच्छ और फिल्टर जल वितरण का दावा कर रहे हैं जबकि इस स्वच्छ और फिल्टर जल का काला सच यह है कि शहर के विभिन्न वार्डों में डाले जाने वाली पाइप लाइन से दिए जाने वाले कनेक्शन गंदे पानी की नालियों में डूब कर गंदा और मठमल दूषित जल वार्डों में सप्लाई कर रहे हैं जिससे वार्डों में पेट दर्द की शिकायतें सामने आ रही है शहर का गंदा इलाका हो या फिर साफ सुथरा सभी स्थानों पर ड्रेनेज की नालियों से होकर ही नल कनेक्शन दिए गए हैं जो जल जनित बीमारियों का कारण बन रहे हैं












