भारतीय स्टेट बैंक की लड़खड़ाई एटीएम व्यवस्था ग्राहक हो रहे परेशान

0
226

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आईटी के इस युग में अधिकांश व्यवस्थाएं डिजिटल हो चुकी है फोन पे गूगल पे के साथ बैंकिंग व्यवस्था एटीएम कार्ड पर भी उपलब्ध है जिससे बैंकों में होने वाली भीड़ भाड़ पर अंकुश लगा है परंतु भारतीय स्टेट बैंक की प्रशासनिक व्यवस्था में लापरवाही का बोलबाला है जिससे पूरी व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है शहर में भारतीय स्टेट बैंक के अनेकों एटीएम मशीन स्थापित है लेकिन इनमें पैसा नहीं होने से बंद है एटीएम से कैश नहीं निकलने पर लोग परेशान होते देखे गए हैं यह समस्या एटीएम में रोज की स्थिति बन गई है स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि वर्तमान में यह एटीएम कैश देने में असमर्थ है इस प्रकार लिखा होने से जरूरतमंद एक से दूसरे एटीएम में भटक कर परेशान हो रहे हैं यह स्थित शहर की विभिन्न हिस्सों में देखी जा सकती है जहां एटीएम स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि यह एटीएम वर्तमान में कैश देने में असमर्थ है इसको लेकर संबंधित बैंकों में शिकायत करने पर भी कोई परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं उनका कहना है कि एटीएम में कैश डालने वाली एजेंसी ही इसमें कैश डालेगी लेकिन एजेंसी को लेकर किसी के पास कोई जवाब नहीं है मजबूरी में बैंक उपभोक्ताओं को एक बार फिर बैंक की लंबी-लंबी कारों में लगे को मजबूर होना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर एटीएम कार्ड की सुविधा नहीं मिलने के बाद भी बैंक के एटीएम सर्विस चार्ज के नाम पर भारी भरकम रकम खाताधारकों के खाते से डेबिट कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here