बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) निजी बस ऑपरेटर और परिवहन विभाग की मिली भगत से एक ही रूट पर बसों का संचालन 15 मिनट के अंतराल से परमिट जारी होने से बस ऑपरेटर आनं फानन में बसों को दौड़ा कर समय कवर करने के चक्कर में लगे होते हैं और परिणाम होता है कि बस हादसे का शिकार हो जाती है जिस का खमयाज़ बस में सवार यात्रियों को घायल होकर या अपनी जान गवा कर उठाना पड़ता है ऐसी ही एक दुर्घटना इंदौर इच्छापुर हाईवे पर सामने आई जहां असीरगढ़ के पास यह हादसा हुआ जिसमें 5 से अधिक यात्री घायल हो गए वहीं रोड पर दो पहिया वाहन से गुजर रहे वाहन चालक भी घायल हुए हैं घटना के समय नेपानगर विधायक ने वहां अपने वहां से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके उपचार के लिए जिला अस्पताल फोन भी लगाया परंतु उन्होंने इस और कोई ध्यान नहीं दिया कि बस चालक यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर क्यों इतनी तेज गति से बस चल रहा की वह हदीस का शिकार हो गई दरअसल बस चालक अपना समय कवर करने के लिए रोड पर चलने वाली अन्य वाहनों को तेज गति के साथ ओवर टेक करता चला आ रहा था जिसकी पुष्टि बस में सवार घायल यात्रियों ने मीडिया के समक्ष की है परिवहन विभाग बस ऑपरेटर के साथ मिली भगत कर 15 मिनट के अंतराल से परमिट यह कहकर जारी किए जाते हैं कि खंडवा से बुरहानपुर के लिए सीधी सेवा के साथ खंडवा से बुरहानपुर नेपानगर दबिया खेड़ा होकर जाएगी परंतु बस ऑपरेटर परमिट नियमों का उल्लंघन कर ऐसे परमिट की बसों को भी सीधी सेवा के रूप में संचालन आम बात हो गई है लेकिन परिवहन विभाग के जिम्मेदार आंखें मूंद कार्य में लगे हैं












