बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जन समस्याओं और विपक्ष की भूमिका से मुंह मोड़ कुंभकरण की नींद से जागी कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और गंदे पानी सहित खस्ताहाल सड़कों को लेकर ज्ञापन की राजनीति से ऊपर उठ कर 15 जुलाई को बुरहानपुर बंद का नारा दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी ने मीडिया को जानकारी में बताया कि अब जन समस्याओं को लेकर जनता के साथ कांग्रेस रोड पर है, स्मार्ट मीटर गंदे पानी की समस्या के साथ खस्ताहाल सड़कों पर 15 जुलाई से पहले निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस 15 जुलाई को बुरहानपुर बंद करेगी जिस में सभी सहयोग अपेक्षित है। स्मार्ट मीटर और गंदे पानी को लेकर कांग्रेस जब एसडीएम को ज्ञापन दे रही थी तभी हरिरपुरा वार्ड में बिजली कंपनी के ठेकेदार और अधिकारी जबरन मीटर लगाने का कार्य करते रहे विरोध पर अधिकारियों का कहना था कि इस पर स्टे ऑर्डर दिखाएं तब नहीं लगाएंगे, जन समस्याओं और बुरहानपुर बंद के ज्ञापन के अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश महामंत्री की टीम ही यहां नज़र आई जबकि स्मार्ट मीटर को लेकर पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह पहले ही हल्ला बोल चुके हैं लेकिन शनिवार को ज्ञापन के अवसर पर वह नहीं दिखाई दिए अब ऐसे में अगर कांग्रेस बुरहानपुर बंद करती है तो क्या उनकी टीम भी मैदान में होगी। कांग्रेस की यह ही गुटबाजी शहर विकास और जन समस्याओं के निराकरण में बाधा बनी हुई है जिस पर कांग्रेस नेता कहलाने वालों को स्वयं मंथन करना चाहिए।










