स्मार्ट मीटर और गंदे पानी खराब सड़कों के विरोध में कांग्रेस का बुरहानपुर बंद सफल

0
185

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) बिजली कंपनी के स्मार्ट मीटर बढ़ते बिजली बिल खराब सड़के और अतिक्रमण के नाम पर हाथ ठेला व्यवसाई को बेरोजगार करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर बंद का अव्हान किया गया था जिस को शहर के दुकानदारों और व्यापारियों ने भरपूर सहयोग देकर इस बंद को सफल बनाया। 15 जुलाई के इस बंद के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्ष रिंकू टाक पूर्व विधायक हमीद काजी प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी और कांग्रेस पार्षद दल ने दो दिनों तक शहर में घूमकर दुकानदारों से बंद को सफल बनाने की अपील की और परिणाम यह रहा कि बंद पूरी तरह शांतिपूर्वक रूप से बंद रहा कांग्रेस का शहर की गरीब जनता के हित में स्मार्ट मीटर का विरोध है नए मीटर लगने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल 200 से 2000 हो गए हैं जिस के चलते गरीब जनता स्मार्ट मीटर का विरोध कर रही है कांग्रेस की भाजपा सरकार से मांग है कि वह शहर में स्मार्ट मीटर लगाने के काम को तुरंत बंद करें इस के साथ ही शहर में हाथ ठेलो पर अपना व्यवसाय करने वालों के खिलाफ जबरन चलाए जा रही अतिक्रमण महिम को भी बंद करें निजी कंपनी के गंदे पानी पर रोक लगाएं और सड़कों का निर्माण हो पहले शहर में पर्याप्त और अधिकृत हॉकर्स जॉन और वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था करें यदि भाजपा के द्वारा गरीब जनता को परेशान करने के काम तुरंत बंद नहीं किए गए तो कांग्रेस और उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगी जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। 15 जुलाई को बुरहानपुर बंद की सफलता के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष रिंकू टॉक प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी ने जनता का आभार माना है वहीं पार्षद दल के एहफाज मुज्जुमीर शाहिद बंदा आदि पार्षदों ने भी इस बंद को सफल बनाने के लिए सभी का आभार माना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here