बुरहानपुरमध्य प्रदेश

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नातिया इनामी प्रतियोगिता कल स्कूली छात्र-छात्राएं लेंगे हिस्सा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के के मुक़द्दस मौक़े पर मोमिन जमाअत खाना, अंसार नगर बुरहानपुर में एक अज़ीम-उश-शान नअतिया ईनामी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक हिस्सा लेंगे। आयोजकों की ओर से समाजसेवी मास्टर अकरम ज़िया और समाजसेवी मोहम्मद फारूक चिश्ती ने इस प्रतिनिधि को बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नई युवा पीढ़ी में इस्लाम के आखिरी पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा की सीरत, उनकी शिक्षाओं और नअतिया अदब के प्रति मोहब्बत एवं रुचि को बढ़ावा देना है।आयोजित कार्यक्रम 23 अगस्त रविवार को दोपहर 3 बजे मोमिन जमाअत खाना, अंसार नगर, बुरहानपुर धर्मगुरु एवं धार्मिक विद्वान पीर-ए-तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना अलहाज अहमद अशरफ साहब अशरफी, हाजी मुहम्मद आरिफ अंसारी अलीग तथा सरकार ए हरीरपुरा क़ारी मुहम्मद आक़िल फ़ारूक़ी की सरपरस्ती में अबु अय्यूब अंसारी हायर सेकेंडरी स्कूल, अंसार नगर बुरहानपुर के प्राचार्य एवं शिक्षाविद प्रोफेसर डॉक्टर शकील अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन शायर एवं साहित्यकार ताहिर नक़्क़ाश अपने अनोखे अंदाज में करेंगे।कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में उस्ताद लतीफ़ शाहिद मुतीअ उल्लाह फतेह खान, हाजी आबिद हुसैन कारपोरेटर अब्दुल्लाह अंसारी मोहम्मद वहीद बाबू काका, मौलाना अब्दुर्रशीद चिश्ती हाजी अताफ़ हुसैन मास्टर मुहम्मद अमीन चिश्ती सरदार मुहम्मद सादिक अंसारी अनवर चौधरी मास्टर मुहम्मद हारून अंसारी चिश्ती सलीम ज़िया हाजी सलीम मेहदी , कारपोरेटर ज़हीर अब्बास मोमिन रईस अंसारी तथा सरपंच इक़बाल हुसैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।आयोजकों की ओर से मास्टर अकरम ज़िया, रियाज़ अल्लाह रियाज़, मुहम्मद फ़ारूक़ चिश्ती, ज़मीर हुसैन, फ़ैसलुद्दीन, सलीम रोशन, सलमान अंसारी, शादाब अंसारी, मोहसिन अहमद एवं जमील अंसारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छा के इच्छुक छात्र-छात्राओं और उन के माता-पिता/ अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक एवं धार्मिक प्रतिनिधियों तथा नात-ए-पाक से मोहब्बत रखने वाले लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button