Thursday, October 15, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरदाऊदी बोहरा समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस, धार्मिक ध्वज...

दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस, धार्मिक ध्वज के साथ शान से लहराया तिरंगा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) ईद मिलादुन्नबी का त्योहार दाऊदी बोहरा समाज द्वारा रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह के समय भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस दाऊदपुरा स्थित जमातखाना से सुबह 9 बजे शुरुआत हुई। जुलूस में समाजजन बच्चों सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर आमील शेख हेदर भाई जमाली आमील शेख युसुफ भाई जमाली, शेख मोहम्मद भाई कोटावाला एवं आमील मोहम्मदी मोहल्ला लोधीपुरा की सदारत में जुलूस निकाला गया। जुलूस का संचालन अंजुमन जमात कमेटी, BGI एवं तूलबा ग्रुप द्वारा किया गया। जुलूस में धार्मिक ध्वज के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी शान से लहराया गया।पूरे मार्ग पर ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया। दाऊदपुरा से शुरू हुआ जुलूस निर्धारित रूट से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरा। इस दौरान बुरहानपुर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह भी जुलूस में शामिल हुए
दाऊदी बोहरा समाज के कोआर्डिनेटर एवं PROतफज्जुल हुसैन ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर समाज द्वारा हर वर्ष उत्साह और श्रद्धा के साथ जुलूस निकाला जाता है। इस वर्ष भी समाजजन बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जुलूस में धार्मिक आस्था के साथ देशप्रेम का संदेश भी दिया गया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को शान से लहराया गया। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागतकिया गया। दाउदपुर पार्षद द्वारा मंच लगाया गया जिस में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक , अजय रघुवंशी सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही इकबाल चौक पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेता फरीद काजी और उनके साथियों में पूर्व पार्षद आरिफ बागबान और सिद्दीकी पहलवान ने जुलूस में शामिल समाजजनों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गांधी चौक में लायंस क्लब की ओर से शहर आमील शेख हेदर भाई जमाली साहब, मोईन आमील शेख युसुफ भाई जमाली और शेख मोहम्मद भाई कोटावाला का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। दाऊदी बोहरा समाज के कोआर्डिनेटर एवं PRO तफज्जुल हुसैन ने बताया कि पूरे जुलूस के दौरान समाजजनों ने अनुशासन और शांतिपूर्ण तरीके से सहभागिता की। उन्होंने जुलूस के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का आभार भी व्यक्त किया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकले इस भव्य जुलूस में धार्मिक उत्साह के साथ देशप्रेम की झलक भी देखने को मिली। धार्मिक ध्वज के साथ तिरंगा लहराता नजर आया, जिसने जुलूस में देशभक्ति का रंग भी भर दिया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर आमील की ओर से अंजुमन जकवी जमात कमेटी द्वारा एसडीएम पल्लवी पुराणिक, सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, कोतवाली थाना टीआई नीता देरवाल और गणपति थाना टीआई कमल सिंह पवार का भव्य स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments