बुरहानपुरमध्य प्रदेश

शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर निगम की कार्यवाही बस स्टैंड सहित मुख्य बाजार क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर अतिक्रमण दल द्वारा नगर निगम अमले ने मुख्य बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए 2 घंटे चली कार्रवाई में बस स्टैंड क्षेत्र, मुख्य पोस्ट ऑफिस अंबेडकर प्रतिमा के पास सिटी पैलेस कन्या स्कूल कमल टॉकीज के पास दुकानों के बाहर रखा सामान को जब्त कर कई अतिक्रमण तोड़े गए एवं चालानी कार्रवाई की गई उपयंत्री अनुज तारे ने जानकारी देते हुए बताया कि दुकानदरों के द्वारा कहीं फिट आगे अतिक्रमण कर रखा था जिन्हें सखति से हटाया गया गैरेज दुकान वालों का अतिक्रमण निगम अमले ने जेसीबी से तोड़ दिया। सड़क किनारे खड़े ठेलों को भी हटा कर चेतावनी दी गई है आगे से रोड पर ठेले खड़े ना करे निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव को अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें मिल रही थी जिसको मद्देनजर रखते हुए उन्होंने टीम को तुरंत कार्रवाई करने को कहा इसके बाद निगम केअफसरकर्मचारियों की टीम जेसीबी और ट्रैक्टरट्रॉली लेकर मुख्य बाजार क्षेत्र में उत्तरी। दुकानों के बाहर सामान जमा रखा था। सख्ती के साथ ठेले हटवा कर दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि यहकार्रवाई निरंतर जारी रहेगी रोड पर अतिक्रमण करने वालों और मार्ग अवरुद्ध करने वालों पर चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया जाएगा इस कार्यवाही में निगम अतिक्रमण अधिकारी उपयंत्री अनुज तारे सहायक अधिकारी संजय तिवारी राजपति यादव आदि निगम कर्मचारी उपस्थित थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button